Home | News-Events | Bulettin Board | ITRC को मिला सर्वश्रेष्ठ कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान का पुरस्कार ।

ITRC को मिला सर्वश्रेष्ठ कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान का पुरस्कार ।

इन्दौर। देश की अग्रणी कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान ITRC को वर्ष 2016 की सर्वश्रेष्ठ कौशल विकास संस्था घोषित किया गया। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़े संगठन Computer Society of India द्वारा यह पुरस्कार संस्था के निर्देशक श्री रिजवान खान को इन्दौर में अंतराष्ट्रीय काॅन्फ्रेन्स ICTBIG 2016 में प्रदान किया गया। इस अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से आये आईटी विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों द्वारा ITRC को Best Skill Development Enterprise 2016 का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। ITRC के निर्देशक श्री रिजवान खान द्वारा बतलाया गया कि संस्था विगत 17 वर्षों से कौशल विकास प्रशिक्षण संपूर्ण भारत में सफलता पूर्वक चला रही है। संस्था के 800 से अधिक प्रशिक्षण केन्द्र भारत के अलावा श्रीलंका, तंजानिया, फिजी, नाईजिरिया में भी संचालित हो रहे हैं। उन्होंने आगे बतलाया कि ITRC भारत शासन के दो मुख्य मिशन “SKILL INDIA” एवं “DIGITAL INDIA” की राष्ट्रीय पार्टनर है National Skill Development Corporation (NSDC) का ट्रेनिंग पार्टनर होते हुए संस्था द्वारा अनेक प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न स्कीमों जैसे- PMKVY, DAY-NULM, ESDM आदि के अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उच्च गुणवक्ता के कौशल विकास प्रशिक्षण के अतिरिक्त संस्था सभी प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क प्लेसमेंट सुविधा भी प्रदान करती है।

 


  • email Email to a friend
  • print Print version
Tags
No tags for this article